मुख्यपृष्ठनए समाचारशक्तिपीठ महामार्ग के विरोध में किसान करेंगे ‘हल्लाबोल’!..समिति की हुई बैठक, निकालेंगे...

शक्तिपीठ महामार्ग के विरोध में किसान करेंगे ‘हल्लाबोल’!..समिति की हुई बैठक, निकालेंगे मोर्चा

सामना संवाददाता / मुंबई

राज्य की महायुति सरकार कुछ परियोजनाओं को जबरदस्ती जनता पर थोपने का प्रयास कर रही है। इन्हीं में से एक परियोजना प्रस्तावित ‘शक्तिपीठ महामार्ग’ भी है। इस महामार्ग के निर्माण का पिछले कई दिनों से किसान लगातार विरोध कर रहे हैं, लेकिन सरकार सुनने को तैयार नहीं है। इसलिए इस शक्तिपीठ महामार्ग का तीव्र विरोध करते हुए किसान अब लामबंद होकर हल्ला बोल करने की तैयारी में हैं।
स्वाभिमानी किसान संगठन के प्रमुख और पूर्व सांसद राजू शेट्टी के नेतृत्व में कई किसान संगठनों ने कल सावंतवाड़ी में हुई बैठक में इस परियोजना के खिलाफ आंदोलन में उतरने का संकल्प लिया। राजू शेट्टी ने यहां पर्यावरण विनाश, किसानों का विस्थापन और राज्य पर पड़ने वाले भारी कर्ज जैसे मुख्य मुद्दों को उठाते हुए कहा कि जब तक यह महामार्ग रद्द नहीं होता, वे अंतिम सांस तक लड़ेंगे। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जरूरत पड़ी तो मार भी खा लेंगे, लेकिन पीछे नहीं हटेंगे।
शेट्टी ने शक्तिपीठ महामार्ग को ‘स्वार्थपीठ’ कहकर संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि महाराष्ट्र सरकार इस परियोजना के जरिए राज्य को कर्ज के दलदल में धकेल रही है। उन्होंने आशंका जताई कि ८६ हजार करोड़ रुपए का अनुमानित खर्च डेढ़ लाख करोड़ रुपए तक पहुंच सकता है।

अन्य समाचार