मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिपिपलेश्वर महादेव मंदिर में हिंडोला महोत्सव

पिपलेश्वर महादेव मंदिर में हिंडोला महोत्सव

रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई

दहिसर-पूर्व महाराष्ट्र कॉलोनी स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर में श्रावण के महीने में हिंडोला महोत्सव का आयोजन किया गया है। मंदिर के ट्रस्टी रमेश पांडेय के अनुसार, यह उत्सव प्रत्येक श्रावण मास में आयोजित किया जाता है। भगवान श्री कृष्ण को झूले पर जिसे कोई कोई हिंडोला भी कहते हैं। उस पर विराजित कर उन्हें पूरे महीने झुलाया जाता है। 11 जुलाई से शुरू हो कर 8 अगस्त तक चलने वाले इस हिंडोला महोत्सव में प्रतिदिन विविध प्रकार से बनाए गए झूले पर भगवान श्री कृष्ण को बिराजित किया जाता है। मंदिर के पुजारी पंडित दीपक रावल भगवान का नित नए नए श्रृंगार करते हैं। एकता महिला मंडल की सदस्य प्रतिमाबेन पारिख, रुपलबेन पंचाल, रेखाबेन रावल तथा चेतनबेन जोशी की टीम द्वारा शाम 4 बजे से लेकर साढ़े 6 बजे तक मंदिर में भगवान श्री कृष्ण के लिए भजन-कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस उत्सव के लिए सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर में आकर लाडू गोपाल का दर्शन कर अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए भगवान से प्रार्थना करते हैं। शाम को आरती के बाद लोग प्रसाद लेकर फिर अपने घर जाते हैं। श्रावण महीने में प्रत्येक सोमवार को दीप माला कार्यक्रम में पूरे मंदिर को सजाया जाता है। यह कार्यक्रम पिछले 9 वर्ष से आयोजित किया जा रहा है।

अन्य समाचार