मुख्यपृष्ठनमस्ते सामनासंपादक के नाम पत्र : नाले पर बिक रहा है मांस

संपादक के नाम पत्र : नाले पर बिक रहा है मांस

कल्याण ग्रामीण में आनेवाले म्हारल पंचायत समिति व उल्हासनगर की सीमा से बहनेवाले नाले पर जहां कल्याण-मुरबाड महामार्ग जाता है, उसके ऊपर बनी पुलिया के दोनों तरफ मांस की दुकानें खोली गई हैं और नाले के ऊपर बनी दुकानों में मांस बेचा जा रहा है। एक तरफ उल्हासनगर मनपा ने नाले के किनारे बसनेवाले मकान मालिकों को दस फुट पीछे जाने की नोटिस दी है, वहीं म्हारल ग्राम पंचायत की तरफ शहद एमआईडीसी जल शुद्धिकरण केंद्र की तरफ जानेवाली पाइप लाइन पर मांस बिक्री की दुकानें चल रही हैं। अब सवाल यह उठता है कि पानी की पाइप टूटने की स्थिति में होनेवाली जनधन हानि का जवाबदार कौन होगा? इस तरह की धोखादायक स्थिति के लिए म्हारल गांव पंचायत समिति की भी लापरवाही उजागर हो रही है।

– निकेत व्यवहारे, कल्याण

अन्य समाचार