मुख्यपृष्ठअपराधयूपी में धर्मांतरण करवानेवाले छांगुर के बांद्रा-माहिम में भी अड्डे!..‘ईडी’ ने दो...

यूपी में धर्मांतरण करवानेवाले छांगुर के बांद्रा-माहिम में भी अड्डे!..‘ईडी’ ने दो फ्लैटों में मारा छापा…करोड़ों की राशि का है मामला

सामना संवाददाता / मुंबई

यूपी में बैठकर धर्मांतरण का धंधा करनेवाले छांगुर का मुंबई कनेक्शन सामने आया है। यहां मुंबई में भी छांगुर ने अड्डे बना रखे थे, जिसे उसके रिश्तेदार और शार्गिद चलाते थे। कल ‘ईडी’ ने छांगुर के बांद्रा और माहिम के दो फ्लैटों में छापा मारा। असल में धर्मांतरण के इस धंधे में करोड़ों रुपए की राशि का लेन-देन हुआ है। इसमें हवाला के जरिए भी रकम भेजी गई है।
बता दें कि धर्मांतरण का इंटरनेशनल रैकेट चलाने वाला जलालुद्दीन उर्फ छांगुर जिस छल-धन और बल की ताकत के बलबूते अपना काला साम्राज्य चलाता था, उसे ढहाने में जांच एजेंसियां जुट गई हैं। ईडी ने पिछले २४ घंटे में मुंबई के साथ ही उसके दूसरे शहरों के अड्डों पर भी ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। ईडी ने बलरामपुर से लेकर मुंबई तक छांगुर के १४ ठिकानों पर कल गुरुवार तड़के छापेमारी की।
पुलिस के शिकंजे में छांगुर का भतीजा!

धर्मांतरण करवाने के धंधे में लिप्त छांगुर तो पुलिस की गिरफ्त में है ही, अब उसके करीबी भी दबोचे जा रहे हैं। छांगुर के एक भतीजे को गिरफ्तार किया गया है। छांगुर का यह भतीजा आजमगढ़ में धर्मांतरण के मिशन को अंजाम दे रहा था।
इसके साथ ही छांगुर का काला चिट्ठा खोलने वाले गवाहों पर हमला करने वाले तीन गुर्गों की भी गिरफ्तारी की गई है। छांगुर को ताकत देने वाले उसके भतीजे को भी हिरासत में लेकर एटीएस वो राज उगलवाने में जुट गई है, जिनका अब तक खुलासा नहीं हुआ है। ईडी ने गुरुवार सुबह बलरामपुर में १२ और मुंबई में दो ठिकानों पर रेड मारी। ईडी को छांगुर के करीबी नवीन और नीतू उर्फ नसरीन के बैंक खातों से कई संदिग्धों के बैंक खातों में करोड़ों रुपए लेन-देन का इनपुट मिला था। इसके बाद ईडी रेड डाली गई। मुंबई के बांद्रा और माहिम में ईडी ने कुछ लोकेशन पर रेड डाली। ये छापेमारी जिन घरों पर हुई, वहां रहनेवाले शख्स के खाते में दो करोड़ रुपए नवीन ने भेजे थे। बलरामपुर स्थित छांगुर के घर पर ईडी ने सुबह रेड डाली थी, जो दोपहर तक चलती रही।
अतरौला से पकड़ा गया सोहराब
यूपी एटीएस ने छांगुर के भतीजे को भी दबोचा है। सोहराब आजमगढ़ जिले में अवैध धर्मांतरण और काले धन के लेनदेन की जिम्मेदारी संभालता था। सटीक सूचना के बाद यूपी एसटीफ ने सोहराब को उतरौला इलाके से पकड़ा। एसटीएफ छांगुर के भतीजे से उसके राज उगलवाने में जुटी है। एटीएस अब तक छांगुर के करीबी नेटवर्क के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
छांगुर का हवाला नेटवर्क
छांगुर के अब तक १८ से ज्यादा बैंक खातों का पता ईडी और अन्य जांच एजेंसियों ने लगाया है। इसमें ६८-७० करोड़ रुपए जमा होने का खुलासा हुआ है, जिससे एजेंसियां हैरान हैं। पिछले तीन महीनों में ही कुछ खातों में ७-८ करोड़ रुपए का लेनदेन हुआ है। छांगुर का नेटवर्क यूएई-सऊदी और तुर्की समेत कई इस्लामिक देशों तक पैâले होने और वहां से पैसे के लेनदेन के तार जोड़ने में भी एजेंसियां जुटी हैं। ईडी इस अवैध संपत्ति को जब्त कर छांगुर के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने की तैयारी कर रही है।

अन्य समाचार