मुख्यपृष्ठनए समाचारआधे घंटे की बारिश में डूबा सीएम का गृह जिला...घरों में घुसा...

आधे घंटे की बारिश में डूबा सीएम का गृह जिला…घरों में घुसा पानी, सड़कों पर जलजमाव, यातायात अस्त-व्यस्त

सामना संवाददाता / मुंबई

एक ओर जहां महाविकास आघाड़ी विकास की बातें कर रही है, वहीं खुद सीएम देवेंद्र फडणवीस का गृह जिला नागपुर शहर केवल आधे घंटे की बारिश में डूब गया। इससे नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया और सड़कों पर इतना पानी भर गया कि यातायात पूरी तरह से ठप हो गया।
भारतीय मौसम विभाग ने गुरुवार को विदर्भ और मराठवाड़ा में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था। यह पूर्वानुमान सही साबित हुआ और सुबह से ही बारिश ने जोर पकड़ लिया। बिजली और गड़गड़ाहट के साथ हुई इस बारिश ने नागरिकों में घबराहट पैदा कर दी। महज आधे घंटे में ही सड़कें जलमग्न हो गर्इं। वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर सड़कों पर पानी भर जाने के कारण ट्रैफिक रोकना पड़ा। तेज बारिश के कारण रेलवे स्टेशन के आस-पास के क्षेत्रों में भी भारी जलजमाव हो गया, जिससे यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रेलवे के सबवे में भी पानी भर गया। लोहापुल, नरेंद्र नगर और मेहदीबाग जैसे सबवे में घुटनों तक पानी भर गया, जिसके चलते इन्हें यातायात के लिए बंद करना पड़ा। खास बात यह रही कि वीआईपी इलाकों में भी पानी भर गया। जलजमाव में फंसी गाड़ियां बंद हो गर्इं, जिससे वाहन चालकों को उन्हें धक्का मारकर ले जाना पड़ा, जिससे उन्हें शर्मिंदगी उठानी पड़ी।

अन्य समाचार