मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिशीतला सप्तमी व्रत का पारण...आदिगंगा तट पर स्नान-ध्यान-दान

शीतला सप्तमी व्रत का पारण…आदिगंगा तट पर स्नान-ध्यान-दान

सामना संवाददाता / सुल्तानपुर

शुक्रवार की भोर से ही कुशनगरी में आदिगंगा गोमती के सीताकुंड स्थित तट पर शीतला सप्तमी व्रत का पारण करने के लिए महिला श्रद्धालुओं की कतार लग गई। स्नान-ध्यान-दान के साथ धार्मिक अनुष्ठान और व्रत धारण करने वाली महिलाओं ने पारण पारंपरिक कर्मकांड के साथ ‘पारण’ किया। इस दौरान गोमती मित्र भी अपने दायित्व का बखूबी निर्वहन करते दिखे।
शुक्रवार को सप्तमी के व्रत पर्व का अगला दिन होने व कारण भोर में चार बजे से ही महिलाओं का सीता कुंड धाम पहुंचना शुरू हो गया। गोमती मित्र मंडल के मुखिया रुद्र प्रताप सिंह मदन ने गोमती मित्रों को पहले ही निर्देश दे रखा था कि जो भी गोमतीमित्र सीता कुंड पहुंच सकें, वे प्रातः ही पहुंच कर स्वच्छता व सुरक्षा दोनों ही दृष्टि से मुस्तैद रहें और वही हुआ भी, ४ बजे से लेकर १० बजे तक गोमती मित्र सीताकुंड धाम पर मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने सीता उपवन का भ्रमण भी किया। सीताकुंड पर गोमती मित्रों के अगुवा रुद्र प्रताप सिंह के साथ मीडिया प्रभारी रमेश माहेश्वरी, प्रबंधक राजेंद्र शर्मा, महिला मंडल से अन्नपूर्णा शर्मा, मिथिलेश, राधा मौर्य, अंजू श्रीवास्तव, किरण सिंह, आरती संयोजक दिनकर सिंह, सह-संयोजक राकेश सिंह दद्दू, राजेश पाठक, मुन्ना सोनी, राम क्विंचल मौर्य, सेनजीत कसौधन, आलोक तिवारी, विपिन सोनी, सुजीत कसौधन आदि उपस्थित रहे।

अन्य समाचार