मुख्यपृष्ठनए समाचारभारतीय युवा कांग्रेस के महा रोजगार मेला में छात्र, युवाओं का उमड़ा...

भारतीय युवा कांग्रेस के महा रोजगार मेला में छात्र, युवाओं का उमड़ा जनसैलाब-प्रोफेसर विजय कुमार मिट्ठू

अनिल मिश्र / पटना

देश में बढ़ती हुई बेरोजगारी को देखते हुए राजस्थान, दिल्ली के बाद भारतीय युवा कांग्रेस पार्टी के तत्वावधान में बिहार की राजधानी पटना के ज्ञान भवन में आयोजित महा रोजगार मेला में पटना-गया सहित सूबे के 38 जिलों से छात्र- युवाओं का जन सैलाब उमड़ पड़ी। इस बीच बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता प्रो. विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, गया जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल कुमार, मोहम्मद शमीम, मुन्ना मांझी, टिंकू गिरी, बाबूलाल प्रसाद सिंह, शिव कुमार चौरसिया, राजीव कुमार सिंह उर्फ लबी सिंह, राम प्रमोद सिंह, दामोदर गोस्वामी, प्रद्युम्न दुबे, विपिन बिहारी सिन्हा, मोहम्मद गालिब, रणजीत यादव आदि ने कहा कि देश के सजग, साहसी, संघर्षशील, लोकप्रिय, जनप्रिय नेता लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष, देश के छात्र नौजवानों की आवाज राहुल गांधी के दिशानिर्देश पर बिहार के शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने हेतु देश के 200 से ज्यादा प्रतिष्ठित कंपनियों को पटना के ज्ञान भवन में कैंप लगा कर सीधे इंटरव्यू लेकर नियुक्ति पत्र देने का काम कर रही है। इन सभी नेताओं ने कहा अभी उम्मीद है की शाम 04 बजे तक 05 हजार से ज्यादा बिहार के बेरोजगार युवाओं को निश्चित नौकरी मिल जाएगी। इन नेताओं ने कहा की राज्य के 38 जिलों से आज इंटर, डिग्री, स्नातक, आईटीआई, इंजीनियरिंग, पालीटेक्निक, विधि स्नातक, बीएड, डीएलड, मैंनेजमेनट आदि के हजारों, हजार छात्र नौजवानों अपना, अपना रजिस्ट्रेशन करा कर अपनी नौकरी सुनिश्चित कराने का काम किया। सभी नेताओं ने कहा की भारतीय युवा कांग्रेस अब लगातार महा रोजगार मेला का आयोजन कर बिहार के युवाओ को नौकरी देने का काम करते रहेगी।

अन्य समाचार