कैटरीना कैफ ने अपने २२ साल के एक्टिंग करियर में लाखों फैंस का दिल जीता है। वह अपनी सादगी और अभिनय कौशल के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस के फैंस की संख्या करोड़ों में है और वह कई लोगों के लिए इंस्पिरेशन हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्ट्रेस को किसने इंस्पायर किया है? एक्ट्रेस ने एक बातचीत के दौरान बताया था कि उनके पसंदीदा क्रिकेटर राहुल द्रविड़ हैं। उन्होंने राहुल की तारीफ करते हुए कहा था कि वह न सिर्फ एक बेहतरीन बल्लेबाज हैं, बल्कि एक सच्चे जेंटलमैन भी हैं। कैटरीना ने कहा कि राहुल की शांति, धैर्य और खेल के प्रति समर्पण ने उन्हें हमेशा प्रेरित किया है। एक्ट्रेस और राहुल द्रविड़ के बीच एक आईपीएल कनेक्शन भी है। एक्ट्रेस कभी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ब्रांड एंबेसडर थीं, जबकि राहुल द्रविड़ आरसीबी के लिए खेल चुके हैं और इस टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं। बाद में कैटरीना चेन्नई सुपर किंग्स की ब्रांड एंबेसडर बनीं। कैटरीना की राहुल द्रविड़ के प्रति प्रशंसा उनके व्यक्तित्व और खेल के प्रति उनके समर्पण को दर्शाती है।
