मुख्यपृष्ठग्लैमरदीपिका के छलके आंसू

दीपिका के छलके आंसू

दीपिका कक्कड़ अपने यूट्यूब व्लॉग के जरिए फैंस को लगातार अपनी हेल्थ और जिंदगी से जुड़ी जानकारी देती रहती हैं। एक्ट्रेस ने लीवर कैंसर की सर्जरी के बाद अपने यूट्यूब व्लॉग में बताया कि हाल ही में कराए गए ब्लड टेस्ट की रिपोर्ट नॉर्मल आई है। यह सुनकर वह इमोशनल हो गईं। उन्होंने बताया कि ट्रीटमेंट के दौरान भारी दवाएं लेने से उन्हें थकान और कमजोरी महसूस होती है, लेकिन वह खुद को फैंस की दुआओं और पॉजिटिव सोच से मजबूत रखती हैं। पहले एक व्लॉग में उन्होंने बताया था कि बेटे से इंफेक्शन लगने पर उन्हें भारी डोज की दवाएं दी गई थीं। फिलहाल वह धीरे-धीरे रिकवरी कर रही हैं।

अन्य समाचार