भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। रोहित शर्मा ने अपने वनडे करियर को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे नेट्स पर बल्लेबाजी की प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं। शर्मा ने इस वीडियो को पोस्ट करने के साथ कैप्शन में लिखा, ‘मैं फिर से यहां हूं, यह सच में काफी अच्छा लग रहा है।’ भारतीय टीम को अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाना है, जहां तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। रोहित शर्मा का इस सीरीज में खेलना तय माना जा रहा है, जिसमें वह कप्तानी की जिम्मेदारी संभालते हुए नजर आएंगे।
