विक्रम सिंह/ सुल्तानपुर
लवजिहाद को लेकर योगी सरकार के सख्त कदम उठाने के तमाम दावे जिहादियों पर बेअसर हैं। बुधवार को सुल्तानपुर शहर में नवीं कक्षा की एक नाबालिग हिंदू छात्रा का धर्मांतरण करा के उससे निकाह की साज़िश का पर्दाफाश हुआ है। गिरफ्त में आए युवक को पुलिस ने केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।
घटनाक्रम के मुताबिक, नगर कोतवाली अंतर्गत रामनगर गोड़वा पुलिस चौकी क्षेत्र की निवासी १३वर्षीया एक बालिका सपरिवार पुलिस लाइन के निकट स्थित मुहल्ले में किराए के मकान में रहकर सीताकुंड स्थित एक इंटर कालेज में पढ़ती है। वो नवीं कक्षा की छात्रा है। उसे करौंदिया निवासी यासीन नामक युवक रोजाना आते जाते हुए बहला फुसला कर झांसे में लेने की कोशिश में जुटा रहता था। नासमझ छात्रा उसके इरादों को समझने में असमर्थ थी। उसने माता पिता को ये बात नहीं बताई।
ताजा घटनाक्रम के अनुसार, मंगलवार छात्रा को स्कूल से घर लौटने में देर होने लगी तो चिंतित पिता खोजने निकला। बेटी को पर्यावरण पार्क के गेट पर यासीन नामक युवक के साथ खड़े हुए पाया। जब छात्रा के पिता ने बेटी को घर चलने को कहा, तो यासीन बिफर उठा। बोला कि ये अब इस्लाम मजहब स्वीकार कर रुखसाना बन चुकी है। अब ये मेरे साथ मेरे घर जाएगी। मौके पर विवाद होता देखकर जुटे राहगीरों के सहयोग से आरोपी यासीन को पकड़कर कर लोगों ने नगर कोतवाली पहुंचाया। जहां पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर बुधवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
