सामना संवाददाता / मुंबई
शिवसेना के तथाकथित पूर्व नगरसेवक और पदाधिकारी लक्ष्मी दर्शन के कारण सत्ताधारी दल में शामिल हो गए हैं, लेकिन वफादार शिवसैनिक और जनता शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पक्ष के साथ मजबूती से खड़ी है। इन्हीं वफादार शिवसैनिकों और आम जनता के सहयोग से नई मुंबई मनपा का चुनाव लड़ेंगे और भगवा फहराएंगे।
ऐसा दृढ़ विश्वास नई मुंबई जिला संपर्कप्रमुख एम.के. मड़वी ने व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सत्ताधारी दल का दिन-प्रतिदिन जन समर्थन घट रहा है, इससे सत्ताधारी दल परेशान हैं। यही कारण है कि उनके और उनके समर्थकों द्वारा झूठी अफवाहें पैâलाई जा रही हैं, लेकिन इसका फायदा सत्ताधारी दल को नहीं मिलेगा। क्योंकि नई मुंबई में महाविकास आघाड़ीr की स्थिति मजबूत है और मनपा पर भगवा लहराना तय है।
गौरतलब हो कि शिंदे गुट ने यह दुष्प्रचार शुरू कर दिया है कि शिवसैनिकों को आगामी मनपा चुनावों में सत्ताधारी दल के एक गुट की मदद करने के आदेश मिले हैं। एम. के. मड़वी ने कल एक प्रेस कॉन्प्रâेंस में इस तरह की अफवाहें पैâलाने वालों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि लक्ष्मी दर्शन के साथ जो कचरा था वह भी चला गया, इसलिए इस तरह का कितना भी दुष्प्रचार किया जाए, इसका शिवसेना के जनाधार पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
सत्तारूढ़ दल का घट रहा है जनाधार
एम. के. मड़वी ने यह भी आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल का जनाधार घट रहा है इसलिए वे इस तरह की हरकतें और दुष्प्रचार कर रहे हैं। इस अवसर पर जिला प्रमुख प्रकाश पाटील, प्रवीण म्हात्रे, जिला संगठक रंजना शिंत्रे, उपजिला प्रमुख सूर्यकांत माधवी, संतोष घोसालकर, सुनील गव्हाणे, सुमित्रा कडू, मनोज इस्वे, संदीप पाटिल, दिलीप म्हात्रे, युवासेना के संयुक्त सचिव करण मड़वी, शहर प्रमुख विशाल ससाणे, उपजिला संगठक शुभांगी रावखंडे, कार्यालय प्रमुख एकनाथ दुखंदे आदि उपस्थित थे।
