महान समाज सुधारक, संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन के अग्रणी, साहित्यकार, नाटककार, प्रभावशाली वक्ता और संघर्षशील पत्रकार प्रबोधनकार केशव सीताराम ठाकरे की १४०वीं जयंती के अवसर पर बुधवार को दादर स्थित प्रबोधनकार ठाकरे चौक में उनकी पूर्णाकृति प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर अभिवादन किया गया। इस मौके पर शिवसेना नेता दिवाकर रावते, शिवसेना सचिव व सांसद अनिल देसाई, उपनेता विशाखा राऊत, उपनेता मिलिंद वैद्य, विभाग प्रमुख व विधायक महेश सावंत, शिवसेना सचिव साईनाथ दुर्गे, माहिम विधानसभा पर्यवेक्षक यशवंत विचले, पूर्व नगरसेविका प्रीति पाटणकर सहित बड़ी संख्या में शिवसैनिक उपस्थित थे।
