-नशे में मारपीट, बलात्कार और हत्या है आम बात…अच्छी नौकरी का लालच देकर युगांडा से लाई जाती हैं युवतियां
एजेंसी / दुबई
दुबई में होने वाले सीक्रेट ‘पोर्टा पॉटी पार्टी’ के होनेवाले खुलासे हैरानी भरे हैं। इन पार्टियों में शामिल होने के लिए युगांडा की कम उम्र की लड़कियों को फंसाया जा रहा है। इस रैकेट में फंसी एक महिला की हाई राइज बिल्डिंग से गिरने के बाद मौत हो गई थी। इसके बाद इस ‘पोर्टा पॉटी पार्टी’ के युगांडा कनेक्शन का पता चला।
रिपोर्ट के मुताबिक, यह रेव पार्टी से भी एक कदम आगे है। यहां नशे में डूबने के बाद लड़कियों के साथ मारपीट, बलात्कार और उनकी हत्या तक कर दी जाती है। यह सीक्रेट पार्टी दुनिया भर के रईस और अल्ट्रारिच लोगों के लिए आयोजित की जाती है। इसमें लड़कियों को मुंहमांगी राशि दी जाती है और उसके बदले उनके साथ अमानवीय यौन कृत्य किए जाते हैं। इस पार्टी में लड़कियों के साथ गुलामों से भी ज्यादा बुरा बर्ताव किया जाता है। यहां तक कि इस पार्टी में लोग लड़कियों को फिजिकली टॉर्चर भी करते हैं और अंगभंग तक कर देते हैं। युंगाडा की एक युवती का बिल्डिंग से गिरने वाला वीडियो वायरल हो गया, इसके बाद इस ‘पोर्टा पॉटी पार्टी’ की असलियत सामने आई। इंटरनेट पर इस युवती को मोना किज नाम दिया गया, जो सिर्फ २३ साल की थी।
देह व्यापार में धकेलते हैं
दुबई में एक ऐसा नेटवर्क काम करता है, जो युगांडा की कम उम्र की लड़कियों को अच्छी नौकरी का लालच देकर दुबई ले जाता है। फिर वहां पहुंचने के बाद उन्हें देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया जाता है। यहीं से ये लड़कियां पोर्टा पॉटी पार्टी में पहुंचती हैं।
