मुख्यपृष्ठनए समाचारपीस टॉक के बीच ईरान ने दिखाए तेवर...जीरो एनरिचमेंट यूरेनियम मंजूर नहीं!.....

पीस टॉक के बीच ईरान ने दिखाए तेवर…जीरो एनरिचमेंट यूरेनियम मंजूर नहीं!.. राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन की अमेरिका को दो टूक

एजेंसी / तेहरान

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा कि उनका देश न्यूक्लियर हथियार नहीं बनाना चाहता, लेकिन वह यूरेनियम को एनरिच करने के अपने अधिकार को भी नहीं छोड़ेगा। उनकी यह बात तेहरान और वॉशिंगटन के बीच इस रविवार को स्विट्जरलैंड में बातचीत शुरू होने के बीच आई है।
पेजेशकियन ने कहा कि अमेरिका चाहता है कि ईरान परमाणु बम नहीं बनाए और यह कोई नई बात नहीं है और हम लिखकर भी कन्फर्म कर सकते हैं कि हमारा एटॉमिक बम बनाने का कोई इरादा नहीं है। ऑफिशियल प्रेसिडेंसी वेबसाइट के मुताबिक, उन्होंने आगे कहा कि हालांकि, हम एनरिच करने का अपना अधिकार नहीं छोड़ेंगे और दूसरी पार्टी के पास इस अधिकार को मानने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं है।
न्यूक्लियर अधिकार पर अड़ा तेहरान
ईरान ने अपने विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के जरिए कन्फर्म किया कि लेबनान की स्थिति जहां इजराइल और हिज्बुल्लाह के बीच टकराव हो रहा है, मिडिल ईस्ट में युद्ध खत्म करने के लिए मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग के तहत स्विट्जरलैंड में अमेरिका के साथ होनेवाली बातचीत का मुख्य विषय रहा।
लेबनान में अपने वादे को तोड़ रहा है जायोनी शासन

न्यूज एजेंसी द्वारा जारी एक वीडियो क्लिप के अनुसार, प्रवक्ता एस्माईल बघाई ने कहा कि जायोनी शासन लेबनान में अपने वादे को तोड़ रहा है; आज की बातचीत में यह मामला मुख्य विषय रहा। उन्होंने आगे कहा कि ईरान के प्रâीज या प्रतिबंधित एसेट्स को उपलब्ध कराने का मुद्दा भी एजेंडे में है, इसके अलावा ईरानी तेल की बिक्री के लिए जरूरी लाइसेंस जारी करने से जुड़ी चर्चा भी शामिल है। तेहरान का कहना है कि ६ बिलियन डॉलर प्रâीज जारी होनेवाले हैं। राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा कि मेमोरेंडम की शर्तें तेहरान के पक्ष में हैं। मसूद पेजेशकियन ने बेंजामिन नेतन्याहू पर निशाना साधते हुए कहा कि वह बातचीत से नाखुश होने वाले पहले व्यक्ति होंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, मसूद पेजेशकियन ने अमेरिका के साथ चल रहे शुरुआती एग्रीमेंट की और जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि कतर में अभी प्रâीज ईरान के ६ बिलियन डॉलर के फंड को तेहरान को वापस कर दिया जाएगा, ताकि लड़ाई खत्म की जा सके।

अन्य समाचार