मुख्यपृष्ठअपराधप्रेमी के जरिए पति का काम तमाम कराया...पुलिस ने दोनों को दबोचा

प्रेमी के जरिए पति का काम तमाम कराया…पुलिस ने दोनों को दबोचा

राजेश सरकार / प्रयागराज

यमुनानगर में शंकरगढ़ के नारीबारी पुलिस चौकी क्षेत्र में रवि उर्फ सोनू सिंह की लाश फूलतारा गांव में एक कुंए में मिली थी। उसकी लाश को पैरों में पत्थर बांध कर कुएं में फेंका गया था। लाश एक नीले रंग की साड़ी में लिपटी हुई थी। रवि को धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर मारा गया था। जांच में जुटी शंकरगढ़ पुलिस टीम ने मृतक की पत्नी संध्या और उसके प्रेमी विकास को गिरफ्तार कर रवि की हत्या का खुलासा किया है। शंकरगढ़ के ग्राम फूलतारा में हुई रवि उर्फ सोनू सिंह की हत्या में इस्तेमाल किए गए खुरपी, पत्थर के टुकड़े और कपड़ा आरोपियों की निशानदेही पर घटनास्थल के आस-पास से बरामद किए हैं, जिनको जांच के लिए फोरेंसिक विभाग को सौंपा गया है। साक्ष्यों के आधार पर प्रकाश में आए गांव के ही विकास पुत्र नचकऊ तथा मृतक की पत्नी संध्या सिंह के विरुद्ध हत्या कर लाश को ठिकाने लगाने सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए दोनों को जेल भेज दिया गया है। बता दें कि 21 सितंबर 2025 को फूलतारा गांव के सूरज सिंह ने शंकरगढ़ पुलिस को सूचना दी कि उनका भाई रवि उर्फ सोनू सिंह 19 सितंबर को अपने लेबर को खाना पहुंचाने खेत पर गये थे। लेकिन वापस नहीं आए। उक्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली, फिर तत्काल सोशल मीडिया, मोबाईल काल डिटेल एवं अन्य स्त्रोतों से गुमशुदा रवि के संबंध में जानकारी करने का प्रयास शुरू किया। इसी दौरान 22 सितंबर को सूचना मिली कि गुमशुदा रवि उर्फ सोनू सिंह का शव गांव के बाहर एक खेत में बने कुएं में पाया गया है। सूचना से पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए शंकरगढ़ थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी नारीबारी फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ आस-पास के लोगों से पूछताछ की, फिर मृतक के भाई सूरज सिंह पुत्र सत्यराज सिंह की तहरीर के आधार पर धारा 103(1)/238(A) बीएनएस बनाम अज्ञात के विरुद्ध मामला पंजीकृत कर खुलासा के लिए टीमें बनाई गई। पुलिस टीमों ने घटनास्थल के आस-पास लोगों के बयान एवं सीसीटीवी कैमरे के फुटेज एवं मोबाइल सीडीआर के आधार पर सबूतों को जुटाया गया। संध्या और विकास के मोबाइल ट्रेस किए गए तो पता चला कि 19 सितंबर की रात संध्या ने अपने मोबाइल से विकास को कॉल किया था और पति की लोकेशन बताई थी। इसके बाद पुलिस ने संध्या और विकास को पूछताछ के लिए बुलाया जहां दोनों ने अनजान बनने की कोशिश की। जब पुलिस ने दोनों को कर्रा किया तो दोनों ने ही असलियत बयां कर दी। संध्या ने बताया की विकास से उसके संबंध पांच सालों से है। रवि उर्फ सोनू सिंह से उसकी शादी को 7 साल हो चुके हैं। विकास के संपर्क में आने के बाद वह शर्म हया भूलकर अनैतिक कार्यों में लिप्त हो गई। शादीशुदा विकास की संध्या के प्यार में पागल हो गया था। दोनों के अवैध तालुकात गांव में चर्चा के विषय बन गए थे। इस बीच एक दिन रवि और सोनू सिंह ने अपनी पत्नी और विकास को आपत्तिजनक हालत में खेतों में देख लिया था। इस पर उसने विकास की पिटाई करते हुए धमकी दी थी कि सुधर जाओ वरना जान से मार दूंगा। फिर अपनी पत्नी संध्या को ले जाकर उसे भी पीटा था। संध्या ने फिर भी विकास से मिलना नहीं छोड़ा। उसने विकास को बताया की रवि और सोनू अब उसे बात-बात पर मारता-पीटता है। संध्या ने पति को रास्ते से हटाने के लिए विकास के साथ मिलकर योजना बनाई थी। रवि का काम तमाम करने के बाद विकास ने 19 सितंबर की रात को ही संध्या को फोन से बताया था कि सोनू को मार दिया। फिर विकास ने गहरे नीले रंग की एक साड़ी लाकर उसमें विकास की लाश को लपेटा और पैरों में पत्थर बांध के उसे गांव के बाहर खेत में बने कुएं में फेंक दिया, ताकि लाश ऊपर न आ सके। पुलिस ने अभियुक्त विकास पुत्र नचकऊ व संध्या सिंह को नारीबारी से खीरी जाने वाले मार्ग पर टोंस नदी पर बने पुल के पास से गिरफ्तार किया था।

अन्य समाचार