मुख्यपृष्ठग्लैमरदीपिका पादुकोण नंबर वन बनी. शाहरुख सलमान आमिर खान को पीछे छोड़ा

दीपिका पादुकोण नंबर वन बनी. शाहरुख सलमान आमिर खान को पीछे छोड़ा

हिमांशु राज

इंटरनेट मूवी डेटाबेस ने इंडियन सिनेमा के 25 साल पूरे होने पर एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें साल 2000 से 2025 तक की पॉपुलर फिल्मों और सितारों की रैंकिंग शामिल है। इस रिपोर्ट ने फिल्म इंडस्ट्री के बदलाव और दर्शकों की पसंद को एक नए नजरिए से दिखाया है। खास ध्यान इस बात पर गया है कि बीते एक दशक में सबसे ज्यादा सर्च किए गए सेलिब्रिटी की सूची में दीपिका पादुकोण ने बाज़ी मार ली है। उन्होंने तीनों खान—शाहरुख, सलमान और आमिर—को पीछे छोड़ते हुए न केवल अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है बल्कि पॉपुलैरिटी के लिहाज से एक नया रिकॉर्ड भी बनाया है। जनवरी 2014 से अप्रैल 2024 तक इंटरनेट मूवी डेटाबेस की साप्ताहिक रैंकिंग पर आधारित यह विश्लेषण बताता है कि दर्शकों की रुचि में समय के साथ बड़ा बदलाव आया है। जहां कभी बॉलीवुड तीनों खान की बादशाहत के लिए जाना जाता था, वहीं अब दर्शक दीपिका जैसी अभिनेत्रियों को पसंद कर रहे हैं, जिन्होंने अपने अभिनय, अंतरराष्ट्रीय पहचान और विविध किरदारों से अलग पहचान बनाई है। इस सूची में कुल दस बड़े नाम शामिल किए गए हैं, जिनमें केवल तीन अभिनेत्रियां हैं, लेकिन दीपिका शीर्ष पर हैं। यह उपलब्धि इस तथ्य को और मजबूत करती है कि भारतीय सिनेमा अब केवल हीरो के इर्दगिर्द सिमटा नहीं है, बल्कि मजबूत महिला किरदारों और अदाकाराओं की लोकप्रियता भी नई ऊँचाइयों पर पहुंच चुकी है।

अन्य समाचार

लोग