मुख्यपृष्ठअपराधतहकीकात : दिल में मोहब्बत ,सीरिंज में तेजाब और उजड़ गई जिंदगी

तहकीकात : दिल में मोहब्बत ,सीरिंज में तेजाब और उजड़ गई जिंदगी

फिरोज खान

सुभाष और महिला डॉक्टर की अच्छी दोस्ती थी। दोनों एक दूसरे पर बेंतिहा भरोसा करते थे। विश्वास ऐसा वैसा नहीं, सुभाष अगर दिन को रात कह दे तो महिला आंख मूंदकर मान लेती। यहां तक कि उसके परिजन भी सुभाष पर भरोसा किया करते थे। सुभाष भी हमेशा उनके भरोसे पर कायम रहता था। एक दिन ऐसा हुआ कि महिला डाक्टर की जिंदगी ही लुट गई। उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि कोई उसके खूबसूरत चेहरे को बदसूरत बना देगा। असल में महिला डाॅक्टर एक दिन अपने क्लीनिक से निकलकर घर की ओर जा रही थी, स्कूटी धीमी रफ्तार में चल रही थी, तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक उसके बगल पहुंचे और सीरिंज में तेजाब भर कर उसके चेहरे पर फेंक दिया। तेजाब की जलन इतनी ज्यादा थी महिला डाॅक्टर स्कूटी से नीचे गिर पड़ी और तड़पड़ाने लगी। उसका चेहरा, गला और एक आंख बुरी तरह झुलस चुकी थी। किसी तरह अपने आप को संभाल कर उसने सुभाष को फोन किया। सुभाष कुछ ही समय में वहां पहुंचा और महिला डाॅक्टर को अस्पताल लेकर गया। अफसोस महिला की आंख झुलस चुकी थी और चेहरे के एक तरफ पूरा हिस्सा गल कर निकल चुका था। खूबसूरत महिला का चेहरा डरावना लगने लगा था, पुलिस की जांच शुरू हुई, लेकिन ऐसा कोई सुराग नहीं मिल रहा था कि आखिर किसने महिला के साथ घिनौनी हरकत की और क्यों? उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी और ना ही कोई प्यार का चक्कर था। कई दिनों तक पुलिस के हाथ खाली थे, महिला का परिवार और सुभाष आरोपियों की गिरफ्तारी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे ताकि हमले की वजह पता चल सके। एक दिन पुलिस के हत्थे दो आरोपी लग गए, आरोपियों ने हमले की जो कहानी बताई उसे जानकर सभी दंग रह गए। महिला डाॅक्टर और उसके परिवार के लोगों की मानो पैरों तले जमीन खिसक गई। किसी को यकीन ही नहीं हो रहा था, आरोपियों ने पुलिस को बताया सुभाष ने ही तेजाब से हमला करने के लिए 50 हजार रुपए की सुपारी दी थी। पुलिस ने फौरन सुभाष को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो हैरान कर देने वाली जानकारी सामने आई। उसने बताया महिला डाॅक्टर के साथ सिर्फ दोस्त बने रहना मंजूर नहीं था। उसने महिला डॉक्टर के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था, लेकिन इंटर कास्ट शादी करने को तैयार नहीं थी। उसने इनकार कर दिया। यह बात उसे नागवार गुजरी और अपनी ही दोस्त की जिंदगी बर्बाद करने की ठान ली। सुभाष की वकील ने अदालत में बचाव में दलील दी और कहा सीरिंज में तेजाब की मात्रा बहुत कम थी और हत्या का कोई इरादा नहीं था। कोर्ट ने इस घटना को बेहद शर्मनाक बताते हुए सजा सुना दी।

अन्य समाचार

लोग