मुख्यपृष्ठसमाचार५१ वर्षों से रामलीला का भव्य मंचन! ...श्रीराम के आदर्शों से गूंजा...

५१ वर्षों से रामलीला का भव्य मंचन! …श्रीराम के आदर्शों से गूंजा अंधेरी

जेदवी /मुंबई

अंधेरी के मरोल पाईप लाइन मे रामलीला का भव्य मंचन
पिछले ५१ वर्षों से किया जा रहा हैं l शारदीय नवरात्रि के पवन अवसर पर रामलीला की भव्य शुरू हुई l हर वर्ष की तरह इस बार भी रामलीला मैदान में हज़ारों की भीड़ उमड़ी, जहां भगवान श्रीराम की जीवनगाथा का मंचन मन को छू लेने वाला रहा। हजारों राम भक्तों ने रामलीला का आनंद लिया l

रामलीला की शुरुआत ‘राम जन्म’ की लीलाओं से हुई, जिसमें बाल राम के अवतरण से लेकर उनके बचपन की लीलाओं का जीवंत चित्रण किया गया। दर्शकों ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
इस वर्ष की रामलीला की विशेषता यह रही कि मंच पर आधुनिक लाइटिंग, ध्वनि प्रभाव और पारंपरिक संगीत का अद्भुत संगम देखा गया। जिसे देख कर श्रद्धालु आनंद विभोर हो गए l कलाकारों ने श्रीराम, लक्ष्मण, सीता, रावण, हनुमान और अन्य पात्रों की भूमिकाएं इतनी कलात्मक,भावनात्मक तरीके से निभाईं कि दर्शकों की आंखें नम हो गईं।

रामलीला कमेटी से जुड़े अनीश दीक्षित ने बताया कि हमारा उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजन करना नहीं, बल्कि श्रीराम के जीवन मूल्यों अथवा सत्य, धर्म और कर्तव्य को लोगों तक पहुंचाना है। पिछले ५१ वर्षों से आदर्श रामलीला कला मंडल द्वारा भगवान श्री राम की कथा का मंचन किया जा रहा हैंl

सीता-हरण, हनुमान जी की लंका यात्रा, संजीवनी पर्वत और रावण वध जैसे प्रसंगों का मंचन किया जाएगा। दशहरे के दिन रावण, मेघनाद और कुंभकरण वध और राम का राज्या भिषेक किया जाएगा।

अन्य समाचार

लोग