मुख्यपृष्ठसमाचारलोकल ट्रेन मे गरबे का आनंद

लोकल ट्रेन मे गरबे का आनंद

जेदवी/मुंबई
नवरात्र के पावन अवसर पर देवी मां को प्रसन्न करने के लिए महिलाएं पूरे भक्ति भाव से गरबा करती हैंl पूरे वर्ष युवक युवतियों के साथ-साथ महिलाएं भी बेसब्री से नवरात्र की प्रतीक्षा करती हैं।

अक्सर नौकरी करने वाली महिलाओं को कम और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच ताल-मेल बिठाने में खुद की इच्छा को मारना पड़ता हैं l इसलिए महिलाओं ने लोकल ट्रेन गरबा खेलाl

कल्याण से छत्रपति शिवाजी टर्मिनस जाने वाली लोकल ट्रेन में महिलाएं गरबा खेलती नजर आईl महिलाओं ने फुर्सत का जम कर फायदा उठाया l महिलाओं ने मोबाइल फोन में गाना बजाकर बीच में रखा और खूब गरबा खेलाl ट्रेन के कोच में बैठी अन्य महिलाओं ने भी जमकर गरबे का आनंद लिया और इन लम्हों को मोबाइल में कैद किया साथ ही वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर भी शेयर किया हैl

अन्य समाचार

लोग