मुख्यपृष्ठस्तंभपूर्वांचल पॉलिटिक्स : हवाई यात्रा या रेसलिंग मैच? ...विधायक के साथ फ्लाइट...

पूर्वांचल पॉलिटिक्स : हवाई यात्रा या रेसलिंग मैच? …विधायक के साथ फ्लाइट में `दंगल’

हिमांशु राज

दिल्ली से लखनऊ जाने वाली एयर इंडिया फ्लाइट ए आई -८३७ में एक ऐसा नाटक हुआ कि फिल्मकार भी शरमा जाएं। गौरीगंज के विधायक राकेश प्रताप सिंह सीट नंबर ४ ई पर बैठकर यात्रा कर रहे थे, लेकिन उनकी शांति का तो कोई नामो-निशान नहीं रहा। उनके सीधे बगल वाली सीट ४ डी पर समद अली नाम का एक यात्री था, जो जैसे ही फ्लाइट देर होने पर गुस्से में आए, तो उड़ान को नहीं बल्कि अपनी जुबान को आग लगाने लगे। तेज आवाज में गाली-गलौज करते हुए, पूरे विमान को ऐसा लगा जैसे कोई पटाखा फोड़ रहा हो। जब विधायक ने शालीनता से कहा, `भाई, थोड़ा ठहराव रखो’, तो समद अली ने सोचा कि यह मौका है धक्कामुक्की का और यहीं से शुरू हुई हवाई जहाज में कुश्ती की एक नई कहानी। गाली-गलौज का रिपीट वाला ट्रैक बजता रहा और विधायक जी के धैर्य का बैलेंस शीट पूरी तरह से खराब हो गई। आखिरकार, केबिन क्रू ने हस्तक्षेप किया और चतुराई से आरोपी को दूसरी सीट पर भेज दिया, लेकिन समद की जुबान की लहरें कम नहीं हुईं। फ्लाइट करीब एक घंटा देरी से लखनऊ पहुंची, विधायक ने हवाई जहाज से उतरते ही सरोजिनी नगर थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता देख तुरंत समद अली को हिरासत में ले लिया। कहा जा रहा है कि समद विदेश से लौट रहे थे और विदेश की प्रâीडम की ट्रेनिंग ने उनका हिंदी बोलने का स्टाइल ऐसा बना दिया। तो अब पूरा देश देख रहा है कि जाति, राजनीति और यहां तक कि हवाई यात्रा भी विवादों से मुक्त नहीं रह पाएगी। हमारे विधायक ने ये तो साफ कह दिया है कि `संविधान हमें आजादी तो देता है, पर इसका मतलब ये नहीं कि कोई अपनी जुबान से दूसरों की इज्जत उड़ाए।’ क्या खूब कहा, विधायक जी! अब फिर इंतजार है कि इस हवाई ड्रामे में कानूनी उड़ान कितनी होगी और किसे मिलेगा नो-फ्लाई लिस्ट वाला टिकट। असल में ये फ्लाइट एक साधारण यात्रा नहीं, बल्कि `हाथापाई, गाली और विधायक’ की लंबी फिल्म का सजीव मंच थी। अगली बार जब कोई यात्री फ्लाइट में जोर से बोलना चाहे, तो शायद सोच ले कि कहीं विधायक साथ न हो-वरना सीट के साथ- साथ गाली-गलौज भी मुफ्त में मिलने वाली है। इतना तो तय है कि एयर इंडिया की उड़ान अब सिर्फ हवा में नहीं, राजनीति में भी उतरेगी…!

अन्य समाचार

लोग