परिणीति चोपड़ा जल्द ही मां बनने वाली हैं और सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय हैं। उन्होंने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल को फिर से शुरू करने की भी बात कही है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने पति और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के साथ एक मजेदार ‘नकली टॉक शो’ होस्ट किया। इस शो में उन्होंने बताया कि जब वे कपिल शर्मा के शो में आए थे, तो राघव की बुद्धिमत्ता और ह्यूमर को बहुत पसंद किया गया। राघव आमतौर पर एक गंभीर राजनेता के रूप में दिखते हैं, लेकिन शो में उन्होंने कहा कि अपनी पत्नी का दिल हर घंटे जीतना जरूरी होता है। उन्होंने मजाक में बताया कि चुनाव पांच साल में होते हैं, लेकिन बीवी का दिल रोज जीतना पड़ता है। एक्ट्रेस ने भी हंसते हुए कहा कि लोग उन्हें गालियां देते हैं क्योंकि वे राघव को इतना तंग करती हैं कि उन्हें हर घंटे दिल जीतना पड़ता है।
