मुख्यपृष्ठग्लैमरम्यूजिक से बॉलीवुड तक

म्यूजिक से बॉलीवुड तक

राशा ने बॉलीवुड में अपने अभिनय से सबका ध्यान खींचा और अपनी मां रवीना टंडन की तरह अपने अभिनय और डायलॉग डीलिवरी से लोगों का दिल जीत लिया है। उनका गाना ‘उई अम्मा’ भी बहुत पसंद किया गया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शुरू में राशा म्यूजिक आर्टिस्ट बनना चाहती थीं, खासकर एरियाना ग्रांडे की तरह? हाल ही में रवीना ने एक इंटरव्यू में बताया कि बचपन में राशा के कई सपने थे, पहले वह एरियाना ग्रांडे बनना चाहती थीं, फिर रॉकस्टार और अंत में अभिनय को चुन लिया। रवीना ने बताया कि यह सब उनके लिए थोड़ा आश्चर्यजनक था, लेकिन साथ ही बहुत प्यारा भी। इस हफ्ते रवीना और राशा ने मिलकर एक ज्वेलरी ब्रांड का विज्ञापन शूट किया, जो उनकी पहली प्रोफेशनल शूटिंग है। रवीना अपनी बेटी पर बहुत गर्व महसूस करती हैं।

अन्य समाचार