देवास में दिखा प्रेम कहानी का खौफनाक अंत
यूपी के मेरठ में हुए नीले ड्रम वाले कांड ने पूरे देश में हड़कंप मचा दिया था। जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला था और उसका शव नीले ड्रम में सीमेंट से चुनवा दिया था। अब ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के देवास से सामने आया है। देवास के वैशाली एवेन्यू कॉलोनी में एक शख्स ने अपनी गर्लप्रâेंड को पानी से भरे नीले ड्रम में डुबाकर मार डाला।
कॉलोनी के लोगों ने पुलिस को बताया कि एक घर से बदबू आ रही थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो नजारा देखकर सभी के रोंगटे खड़े हो गए। एक नीले ड्रम के पास १९ साल की लक्षिता चौधरी का शव पड़ा था, जिसके हाथ-पैर रस्सियों से बंधे हुए थे। यह दृश्य किसी डरावनी कहानी से कम नहीं था। पुलिस की तफ्तीश में सामने आया कि लक्षिता का ३३ साल का प्रेमी मनोज ही इस जघन्य हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। दोनों का रिश्ता तीन-चार साल पुराना था। मनोज पहले लक्षिता के मोहल्ले में रहता था, लेकिन हाल ही में वह किराए के मकान में दूसरी जगह शिफ्ट हो गया था। मिली जानकारी के अनुसार, २९ सितंबर की रात ११ बजे लक्षिता के लापता होने की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज की गई थी। बुधवार को कॉलोनी में पैâली दुर्गंध ने पुलिस को इस खौफनाक हत्याकांड तक पहुंचाया। देवास के पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत ने बताया, `शव दो-तीन दिन पुराना प्रतीत होता है। पोस्टमॉर्टम के लिए इसे इंदौर भेजा गया है।’
शक ने बनाया हैवान
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मनोज ने कुछ दिन पहले लक्षिता का फोन चेक किया और उसे कुछ अन्य लड़कों से बातचीत के सबूत मिले। इस बात ने मनोज के मन में जलन और गुस्से की आग भड़का दी। उसने ठान लिया कि वह लक्षिता को सबक सिखाएगा। उसने एक सुनियोजित साजिश रची और लक्षिता को अपने घर बुलाया। वहां उसने पहले लक्षिता के हाथ-पैर रस्सी से बांधे और फिर उसे पानी से भरे नीले ड्रम में डुबोकर उसकी जान ले ली।
