मुख्यपृष्ठखेलनीतीश का दमदार कैच

नीतीश का दमदार कैच

अमदाबाद में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। इस दौरान भारतीय ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी ने एक जबरदस्त कैच पकड़कर मेहमान टीम के बल्लेबाज तेजनारायण चंद्रपॉल को आउट किया, जिससे वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब हो गई। यह वैâच ८वें ओवर में मोहम्मद सिराज की गेंद पर हुआ, जब चंद्रपॉल ने पुल शॉट खेला और नीतीश ने लंबी डाइव लगाकर गेंद को हवा में ही पकड़ लिया। यह शानदार फील्डिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। नीतीश रेड्डी चोट से उबरकर लंबे समय बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। भारत ने अपनी पहली पारी ५ विकेट पर ४४८ रन पर घोषित की और वेस्टइंडीज को दूसरी पारी में अच्छी शुरुआत नहीं करने दी। इससे मेहमान टीम पर हार का खतरा बढ़ गया है।

अन्य समाचार