मुंबई। हरि कृष्णा ग्रुप के फ्लैगशिप ब्रांड KISNA डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने देशभर में अपने 100वें एक्सक्लूसिव शोरूम का शुभारंभ कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की। इस अवसर पर मुंबई के बांद्रा स्थित जिओ कन्व्हेन्शन सेंटर, बीकेसी में भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें ब्रांड के तेज़ी से बढ़ते नेटवर्क और हर भारतीय महिला तक हीरे और सोने के आभूषण सुलभ कराने की प्रतिबद्धता का उत्सव मनाया गया।
समारोह में फ्रैंचाइज़ी पार्टनर्स को ‘सेंचुरी क्लब’ सम्मान से नवाज़ा गया और KISNA के ओमनीचैनल प्लेटफॉर्म का उद्घाटन हुआ, जो ऑनलाइन और ऑफलाइन ख़रीदारी को निर्बाध रूप से जोड़ने का प्रयास है। कार्यक्रम में 2025-26 की ट्रेंड बुक भी जारी की गई, जिसमें भारतीय और वैश्विक ज्वेलरी ट्रेंड्स का विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत है। साथ ही 9 कैरेट में ‘हाउस ऑफ 9’ और 24 कैरेट में ‘हाउस ऑफ 24’ नाम से नए डायमंड कलेक्शन भी लॉन्च किए गए।
हरि कृष्णा ग्रुप के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक श्री घनश्याम ढोलकिया ने कहा, “100 एक्सक्लूसिव शोरूम का सफर केवल एक संख्या नहीं, बल्कि हमारे ग्राहकों व साझेदारों के भरोसे का प्रतीक है। यह सफलता ‘हर घर KISNA’ के हमारे विज़न को और मज़बूती देती है।” KISNA के सीईओ श्री पराग शाह ने इस ऐतिहासिक अवसर को ‘कारीगरी और विश्वास का उत्सव’ बताते हुए कहा कि यह ब्रांड के लिए नए अध्याय की शुरुआत है। कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (CSR) के तहत KISNA अपने शोरूम वाले शहरों में रक्तदान शिविर, वंचितों के लिए भोजन वितरण और हर खरीद पर वृक्षारोपण अभियान चलाता है।
इस मौके पर डी बीयर्स ग्रुप के कार्यकारी उपाध्यक्ष पॉल रोवले, राज्यसभा सांसद एवं श्री रामकृष्णा एक्सपोर्ट्स के अध्यक्ष गोविंदभाई ढोलकिया, बालाजी वेफर्स के चेयरमैन चंदूभाई विराणी, दैनिक भास्कर ग्रुप के निदेशक गिरीश अग्रवाल, पूर्व सूरत पुलिस कमिश्नर अजय कुमार तोमर, पद्मश्री सावजी ढोलकिया सहित कई उद्योग और सामाजिक जगत की हस्तियां उपस्थित रहीं। 2005 में शुरू हुआ KISNA आज भारत के 28 राज्यों में 1,500 से अधिक ‘शॉप-इन-शॉप’ आउटलेट और 100 एक्सक्लूसिव शोरूम संचालित करता है। ब्रांड खानों से बाज़ार तक नैतिक सोर्सिंग के साथ 100% IGI प्रमाणित और BIS हॉलमार्क युक्त रिंग, इयररिंग्स, पेंडेंट, मंगलसूत्र, नेकलेस, चूड़ियां, ब्रेसलेट, नोज़ पिन और पुरुषों के आभूषण प्रदान करता है। हीरे और सोने के आभूषणों में नवीनतम डिज़ाइन और सुरक्षित खरीदारी अनुभव के लिए ग्राहक KISNA के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और www.kisna.com का लाभ उठा सकते हैं।
