राजेश सरकार / प्रयागराज
यूपी के प्रयागराज में पुलिस की मनमानी चल रही है। एफआईआर दर्ज करने में भी लेट लतीफी करती है। प्रयागराज-मिर्जापुर हाइवे पर २९ सितंबर की देर रात तेज रफ्तार सफेद रंग की स्कार्पियो की भीषण टक्कर से गंभीर रूप से घायल व्यापारी की एफआईआर दर्ज करने में नैनी पुलिस को ५ दिन लग गए। जबकि नैनी शंकरढाल बाजार के प्रतिष्ठित व्यापारी जीतलाल केसरवानी कोमा में चले गए हैं। उनको लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
छोटे भाई रमेश चंद्र केसरवानी ने ३० सितंबर को ही तहरीर नैनी पुलिस को दी थी। एफआईआर पर इंस्पेक्टर को हस्ताक्षर करने में ५ दिन यानी ४ अक्टूबर को उनके साइन हुए। घायल जीत लाल केसरवानी 29 की रात में मंदिर से शंकरढाल बाजार अपने घर पैदल लौट रहे थे। तभी सामने से तेज रफ्तार सफेद स्कार्पियो गाड़ी ने उन्हें भीषण टक्कर मारी थी। वे अभी तक कोमा में हैं। स्कार्पियो का सीसीटीवी फुटेज में पंजीयन नंबर भी स्पष्ट दिखाई दे रहा है। नंबर के आधार पर स्कार्पियो चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ है।
