मुख्यपृष्ठनमस्ते सामनासंपादक के नाम पत्र : गंदे पानी से लोग परेशान

संपादक के नाम पत्र : गंदे पानी से लोग परेशान

`दोपहर का सामना’ के माध्यम से मैं मनपा एम पूर्व वार्ड कार्यालय के एसडब्ल्यूएम विभाग के अधिकारियों का ध्यान गोवंडी के बैगनवाड़ी कमलारामन नगर के मोहमदिया मस्जिद की ओर आकर्षित करना चाहता हूं, जहां पर मौजूद गटरों की सफाई न होने की वजह से यहां के स्थानीय लोगों को काफी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है, खासकर मस्जिद में आने वाले नमाजियों को इस गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। इस इलाके में मौजूद गटरों की सफाई के लिए कभी न तो मनपाकर्मी आते हैं और न ही इनका हाल देखने के लिए अधिकारी के पास समय है। इस पूरे क्षेत्र में दत्तक बस्ती संस्थाएं हैं, इसके बावजूद हालात बद से बदतर हैं और गटरों में जमा कचरे का यह हाल है कि अब गटर की बजाय रास्तों पर पानी बह रहा है। इस रास्ते में एक स्कूल है, जहां छोटे-छोटे बच्चे व इनके परिजन इसी गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं। मैं मनपा अधिकारियों से न्रम विनती करता हूं कि स्थानीय जनता की इस परेशानी को देखते हुए फौरी तौर पर उचित कदम उठाएं। क्षेत्र में तैनात की गई दत्तक बस्ती संस्थाओं के कार्य को देखते हुए उन पर कार्रवाई की जाए और लोगों को इस परेशानी से निजात दिलाई जाए।
-इरफान शेख, कमलारामन नगर, गोवंडी

अन्य समाचार