मुख्यपृष्ठनए समाचारशादी से पहले ही मंगेतर बना हैवान!  ...होनेवाली पत्नी को जमकर पीटा,...

शादी से पहले ही मंगेतर बना हैवान!  …होनेवाली पत्नी को जमकर पीटा, फिर तालाब में डुबो कर ले ली जान!

विक्रम सिंह/सुल्तानपुर
यूपी के सुल्तानपुर जिले में मंगेतर युवक ने अपनी होने वाली पत्नी को अवैध संबंध के शक में पहले जमकर पीटा और फिर उसे तालाब में धकेल दिया। जिससे उसकी जान चली गई। पुलिस तहकीकात व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आदि से सच्चाई सामने आने के बाद आरोपी युवक को पुलिस ने दबोच लिया है।
वारदात सुल्तानपुर के जयसिंहपुर थानांतर्गत सेमरी चौकी क्षेत्र से संबंधित है। यहां की एक युवती का विवाह अयोध्या के तारुन थानांतर्गत पिछौरा गांव निवासी अमन से तय था। उसे शक था कि उसकी मंगेतर युवती किसी अन्य व्यक्ति से बातें करती है। इसी कारण वो गत बुधवार की दोपहर अपनी मंगेतर के गांव गया। किसी बहाने फोन करके युवती को गांव के बाहर तालाब किनारे बुलाया। युवती भी घर से जानवरों के लिये चारा लाने के बहाने घर से निकल गई। जहां दोनों में विवाद हुआ। मंगेतर ने युवती को जमकर पीटा। दुष्कर्म किया और फिर उसे तालाब में फेंक दिया। जबकि दोनों का विवाह आगामी १७ अप्रैल को होना तय था। हत्यारा युवती का मोबाइल भी साथ ले गया। जिससे लोग भ्रमित रहें। घंटों तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी देर तक ढूंढने के बाद भी वह नहीं मिली। इसी बीच, घर से कुछ दूरी पर एक ग्रामीण ने तालाब में शव उतराया दिखा। पुलिस को जानकारी दी गई। एसएचओ जयसिंहपुर सत्येंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया।बेटी की इस तरह मौत से मां निर्मला का रो-रोकर बुरा हाल है।

तीन महीने पहले ही युवती की शादी आरोपी के साथ तय हुई थी। फिलहाल आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, मृतका के चेहरे पर चोट के पांच निशान मिले हैं, जिनमें दांत से काटने का गहरा जख्म और दोनों होंठों पर चोट शामिल है। चेहरे पर चाकू जैसे किसी धारदार हथियार से भी वार किया गया था। रिपोर्ट में पानी में डूबने से मौत का उल्लेख है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि हत्या से पहले युवती के साथ क्रूरता की गई थी।

अन्य समाचार