मुख्यपृष्ठसमाचारमासूम संग हैवानियत व धर्मान्तरण मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

मासूम संग हैवानियत व धर्मान्तरण मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज। मासूम को बंधक बनाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण के चर्चित मामले में फरार नामजद आरोपी को प्रयागराज की घूरपुर पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। बता दें कि हाल के दिनों में घूरपुर क्षेत्र के उभारी गांव में अनाथ दलित नाबालिग लड़की और उसके छोटे भाई को काम दिलाने के बहाने एक ढाबे में बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया जाता रहा। फिर उसका फर्जी आधार कार्ड बनाकर धर्म परिवर्तन कर उसका नाम आलिया रख दिया गया था। पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि गिरफ़्तार आरोपित महाराष्ट्र के नासिक जिले के गुलाब पार्क जफर नगर माले गाँव निवासी दिलशाद अहमद उर्फ मुन्ना पुत्र अब्दुल क्यूम है। गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ घूरपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। उल्लेखनीय है कि 9 अक्टूबर को घूरपुर थाने में पीड़ित अनाथ लड़की की तरफ से एक मददगार ने तहरीर दी जिसमें अवगत कराया गया था कि अनाथ बच्ची और उसके नाबालिग छोटे भाई को मुस्लिम व्यक्ति द्वारा काम दिलाने के बहाने एक वर्ष पहले बुलाकर ले जाया गया तथा उसके साथ लगातार दुराचार किया गया। फिर उसका धर्मान्तरण भी कराया दिया गया। इस तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने 10 अक्टूबर को तीन आरोपी शाह आलम पुत्र जमील उर्फ कल्लू, मुमताज अहमद पुत्र जमील उर्फ कल्लू, रहनुमा पत्नी शाह आलम को जेल भेज दिया था।

अन्य समाचार