मुख्यपृष्ठग्लैमर‘इस बार प्लीज टिकट खरीद लेना’

‘इस बार प्लीज टिकट खरीद लेना’

हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म एक दीवाने की दीवानियत रिलीज से पहले ही चर्चा में है। फिल्म के ट्रेलर और गानों को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। रिलीज से पहले हर्षवर्धन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए लोगों से खास अपील की, ‘इस बार प्लीज टिकट खरीद लेना।’ वीडियो में वह पैपराजी से भी यही कहते नजर आए कि दर्शक ९ साल तक इंतजार न करें, बल्कि थिएटर में जाकर फिल्म देखें। उन्होंने बताया कि यह एक छोटी फिल्म है, जिसके पास जीरो प्रमोशन, कोई फ्रेंचाइज़ सपोर्ट और सीमित स्क्रीन हैं। वहीं दूसरी ओर आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म थामा को ज्यादा स्क्रीन मिले हैं। इस अंतर से निराश होकर हर्षवर्धन ने दर्शकों से फिल्म को सपोर्ट करने की अपील की है। उनका कहना है कि अगर दर्शक चाहें तो छोटी फिल्में भी बड़ा असर छोड़ सकती हैं।

अन्य समाचार