क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने नए रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया है, जिससे उनके रिश्ते को लेकर चल रही अटकलें खत्म हो गर्इं। दो साल पहले अपनी एक्स वाइफ नताशा स्टैंकोविक से अलग होने के बाद हार्दिक ने माना कि अब वह मॉडल माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं। दिवाली के दिन दोनों एक साथ दिखाई दिए, जहां उन्होंने लाल रंग के ट्रेडिशनल कपड़े पहन रखे थे। माहिका ने रेड सलवार सूट पहना था, जबकि हार्दिक ने रेड कुर्ता और ब्लैक ट्राउजर पहने थे। उनकी मैचिंग आउटफिट्स और केमिस्ट्री ने सबका ध्यान खींचा। इस कपल की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और पैंâस उन्हें ‘क्रिकेट और बॉलीवुड का नया पावर कपल’ कहकर खूब पसंद कर रहे हैं। दोनों का लुक और अंदाज दिवाली की खुशियों को और भी खास बना रहा है।
