उल्हासनगर में पोल के जरिए लोगों के घरों में पहुंचने वाली बिजली के जगह-जगह लटक रहे तारों को देख लोग हैरान हो रहे हैं। शहर भर में लटक रहे बिजली के तारों की मरम्मत कर रहे कर्मचारी एक घर की मरम्मत के दौरान कई बार दूसरे घरों की बिजली खराब कर देते हैं। उल्हासनगर में आए दिन इस तरह के मामले होते रहते हैं। मरम्मत के चक्कर में दूसरे घरों की लाइन खराब हो जाने से रहिवासी परेशान रहते हैं। उल्हासनगर के लोग सवाल करते हुए बार-बार पूछते हैं कि लटक रहे बिजली के तारों के मकड़जाल से उन्हें कब छुटकारा मिलेगा। बिजली विभाग से मेरी गुजारिश है कि शहर भर में लटक रहे बिजली के तारों को अंडरग्राउंड करने की व्यवस्था की जाए, ताकि लोगों को बार-बार हो रही समस्या से मुक्ति मिले।
– कैलास यादव, उल्हासनगर
