मुख्यपृष्ठग्लैमरजाह्नवी ने दी चेतावनी

जाह्नवी ने दी चेतावनी

जाह्नवी कपूर हाल ही में करण जौहर के साथ ट्विंकल खन्ना और काजोल के टॉक शो में नजर आईं। इस शो में उन्होंने फिल्मों के अलावा अपने निजी अनुभव और ब्यूटी स्टैंडर्ड्स पर खुलकर बात की। जाह्नवी ने बताया कि सोशल मीडिया और ‘परफेक्शन’ का दबाव आज की युवतियों को बहुत प्रभावित कर रहा है। इसलिए वह जानबूझकर अपने निजी अनुभव साझा करती हैं ताकि लोग असली और नकली में फर्क समझ सकें। उन्होंने बताया कि शुरुआती दिनों में वह भी लोगों की नकारात्मक टिप्पणियों से प्रभावित हुई थीं, लेकिन अब वह खुद से सच्ची रहना पसंद करती हैं। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि हर व्यक्ति को वही करना चाहिए जिससे उसे खुशी मिले। उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी पर पैâल रही अफवाहों पर भी खुलकर बात की और युवा लड़कियों को चेतावनी दी कि किसी की नकल करने से पहले सोच-समझकर कदम उठाएं।

अन्य समाचार