मुख्यपृष्ठग्लैमरपीआर से स्टार तक

पीआर से स्टार तक

परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी और बेटे के जन्म को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी मेहनत और संघर्ष से खास पहचान बनाई है। शुरू में वे एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं, बल्कि पढ़ाई में बेहद होनहार थीं। उन्होंने ब्रिटेन के मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से बिजनेस, फाइनेंस और इकोनॉमिक्स में ट्रिपल ऑनर्स डिग्री ली थी और बैंकर बनने का सपना देखा था। लेकिन मंदी के कारण उन्हें नौकरी नहीं मिली, जिसके बाद उन्होंने यशराज फिल्म्स में पीआर का काम शुरू किया। यहीं से उनका फिल्मी सफर शुरू हुआ। परिणीति ने इश्कजादे, शुद्ध देसी रोमांस, हंसी तो फंसी जैसी कई फिल्मों में शानदार अभिनय किया है। आज वे करोड़ों की मालकिन हैं और बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं।

अन्य समाचार