मुख्यपृष्ठसमाचारदक्षिणा के पैसों के बंटवारे में आपस में भिड़े पंडित

दक्षिणा के पैसों के बंटवारे में आपस में भिड़े पंडित

-सीनियर पंडितों ने जूनियर पंडितों को तय रकम से कम दिए पैसे, छिड़ा विवाद

रमेश ठाकुर / नई दिल्ली

दीवाली पर पूजा की दक्षिणा में मिले पैसों के बंटवारे को लेकर कई पंड़ितों में जमकर हाथापाई हो गई। नौबत यहां तक पहुंच गई, एकदूसरे के कपड़े तक फांड़ दिए। सभी ने आपस में चप्पलों से भी एक दूसरे की सुताई की। समय रहते लोगों ने बीच-बचाव करवा दिया, वरना एक दूसरे की जान लेने पर उतारू थे। मामला दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा का है।
बता दें कि दीवाली त्योहार पर सभी लोग अपने घरों में पूजा-अर्चना करवाते हैं। ऐसे में पंड़ितों का बड़ा टोटा रहता है। लेकिन इस टोटे का पंड़ित खूब फायदा उठाते हैं। कमाई करने के लिए वह गांव से एकाध दर्जन नौसिखिए पंडित बुला लेते हैं। उसके बाद वह उनको पूजा करने के लिए लोगों के घरों में भेज देते हैं। भेजने से पहले पंड़ित उन्हें एक तय मेहनताना देने का वादा करते हैं। लेकिन कथा करवाने के उपरांत सीनियर पंडित तय रकम देने से भी मुकर जाते हैं। झगड़ रहे जूनियर पंड़ितों ने कहा कि सीनियर पंड़ितों ने कथा करवाने के बाद मात्र 200 सौ रुपए दिए, जबकि तय 400 रूपए प्रति कथा हुआ था। उन्होंने कहा इससे ज्यादा तो वह गांव में रहकर थान की कटाई में कमा लेते।

अन्य समाचार