मुख्यपृष्ठखेलहार्दिक की लव स्टोरी

हार्दिक की लव स्टोरी

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या फिर से चर्चा में हैं, लेकिन इस बार क्रिकेट की वजह से नहीं बल्कि उनकी हालिया सोशल मीडिया पोस्ट के कारण। हार्दिक ने इंस्टाग्राम पर २० तस्वीरें साझा कीं, जिनमें उनके बेटे अगस्त्य, उनके पालतू कुत्ते और एक लड़की दिखाई दे रही है, जो उनकी कथित गर्लप्रâेंड माहिका शर्मा हैं। हार्दिक और माहिका कई बार साथ में नजर आ चुके हैं, लेकिन अब उन्होंने तस्वीरें पोस्ट करके अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार कर लिया है। तस्वीरों में दोनों हाथ पकड़े हुए, साथ बैठे और वैâमरे के सामने मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं। हार्दिक ने तस्वीरों के साथ ‘ब्लेस्ड’ लिखा है, जिससे उनके मजबूत और खुशहाल रिश्ते का अहसास होता है। पैंâस इन तस्वीरों को देखकर दोनों की गहरी बॉन्डिंग की तारीफ कर रहे हैं।

अन्य समाचार