राधेश्याम सिंह / वसई
वसई-विरार शहर में सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी पैâलानेवालों से मनपा जुर्माना वसूलेगी। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए महानगरपालिका ने ९ प्रभागों में ६० क्लीन-अप मार्शलों की नियुक्ति की है। पिछले तीन महीनों में ही लगभग २५ लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया है।
मनपा की स्वच्छता जागरूकता मुहिम के बावजूद कुछ नागरिक सड़कों, सार्वजनिक स्थानों और गलियों में थूकना, कचरा फेंकना और गंदा पानी छोड़ना जैसी हरकतों से बाज नहीं आ रहे थे। इन कृत्यों से न केवल शहर की स्वच्छता और सुंदरता पर असर पड़ रहा है, बल्कि नागरिकों के स्वास्थ्य पर भी खतरा मंडरा रहा है। महानगरपालिका के घन कचरा व्यवस्थापन विभाग ने ऐसे लोगों पर नकेल कसने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत तैनात क्लीन-अप मार्शल अब सार्वजनिक स्थल, रेलवे स्टेशन परिसर, बस स्थानक, स्कूल-कॉलेज, होटल-रेस्टोरेंट और प्रमुख मार्गों पर लगातार निगरानी कर रहे हैं। इन मार्शलों को गंदगी पैâलानेवालों पर मौके पर ही दंडात्मक कार्रवाई और जुर्माना वसूलने का अधिकार दिया गया है। महानगर पालिका ने स्पष्ट किया है कि आने वाले दिनों में यह कार्रवाई और भी सख्त की जाएगी।
