द्रुप्ति झा / मुंबई
बड़े ही हर्षोंल्लास के साथ मनाए जानेवाला त्योहार दिवाली खत्म हुआ। दिवाली के दौरान मुंबई में पटाखे फोड़े गए, जिससे अब भी शहर में जगह-जगह कचरे की भरमार है। अंधेरी, विले पार्ले, सायन, बांद्रा, दादर, बोरीवली की सड़कों पर कचरे की भरमार है। वैसे तो ये कचरे की समस्या मुंबईकरों के लिए हमेशा ही बनी रहती है, लेकिन दिवाली के बाद नियमित रूप से सफाई नहीं होने की वजह से समस्या और भी बढ़ गई है। फोड़े गए पटाखों का कचरा सड़कों पर अभी पड़ा हुआ है। मनपा की गाड़ी कई दिनों से नहीं आने के कारण कचरा सड़कों पर पैâला पड़ा है।
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि बार-बार फोन करने के बावजूद सफाई विभाग की गाड़ी कचरा उठाने नहीं आती। लोगों की मांग है कि प्रतिदिन कचरा उठाया जाना चाहिए, लेकिन गाड़ी तीन से पांच दिन में एक बार ही आती है। अगर मनपा की गाड़ी रोज कचरा उठाएगी तो कचरे का इतना बड़ा ढेर नहीं लगेगा।
पैâले कचरे के कारण पूरे परिसर की सुंदरता बिगड़ गई है और बदबू पैâल रही है। गंदगी के कारण बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। नागरिकों ने मनपा प्रशासन से नियमित सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और दिवाली के समय विशेष सफाई अभियान चलाने की मांग की है। मनपा हर त्यौहार आने से पहले शहर में विशेष सफाई अभियान चलाने की बात करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर ये सरे दावे खोखले नजर आ रहे हैं। गणेशोस्तव, नवरात्रि और अब दिवाली भी बीत गई, लेकिन सड़को की गंदगी को लेकर आम जनता की समस्या जस की तस बनी हुई है। टूटी बोतलें, फॉयल रैपर और कूड़े के बैग सड़क के किनारे जमा हैं। सड़ते खाने की बदबू से चलना मुश्किल हो गया है। त्योहार के बाद पहले से ही कचरे से परेशान लोग अब इस मुसीबत से जूझ रहे हैं। अब छठ पर्व भी आने वाला है। छठ के दौरान भी मुंबईकरों को इन्हीं समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
लोगों ने सरकार का विरोध करते हुए नाराजगी जताई और सरकार पर तंज कसते हुए बोले `बहरे, गूंगे, मूक भ्रष्ट खोखे सरकार को डीपक्लीन दिवाली मुबारक हो ‘
परिसर में रहनेवाले लोगों ने कहा कि हम मिडल क्लास के लोग हैं। हमारा इनकम इतना नहीं है कि हम किसी बड़े होटल में बैठकर खाएं इसलिए हम मजबूर हैं, ऐसे कचरे के ढेरों के आस-पास फुटपाथ पर लगे फूड स्टॉल्स पर खाने के लिए। आम जनता के स्वास्थ की चिंता सरकार को नहीं है और न ही मनपा प्रशासन को प्रशासन टैक्स वसूलने में माहिर है और आम जनता को वैâसे लूटा जाए, इसके नए-नए तरीके निकालता रहता है।
