-जदयू को खत्म करना चाहती है भाजपा
-तेजस्वी के आरोपों ने बढ़ाया `पलटूराम’ का टेंशन
सामना संवाददाता / नई दिल्ली
महागठबंधन की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए गुरुवार को तेजस्वी यादव ने एनडीए पर हमला बोला और कहा कि नीतीश कुमार को बीजेपी सीएम नहीं बनाएगी। एनडीए में नीतीश कुमार के साथ अन्याय हो रहा है। गुरुवार को महागठबंधन ने तेजस्वी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया है। इस मौके पर उन्होंने कहा, `हम, महागठबंधन के लोग, केवल सरकार बनाने या मुख्यमंत्री बनने की चाहत नहीं रखते, बल्कि हम बिहार को बनाना चाहते हैं, इसीलिए हम साथ हैं।’ तेजस्वी ने बीजेपी को चुनौती देते हुए कहा, `बीजेपी के लोग नीतीश जी को दोबारा सीएम नहीं बनाएंगे। इसीके साथ ही उन्होंने यह आरोप भी लगाया है कि जेडीयू में ३-४ नेता भाजपा के लिए काम कर रहे हैं, जो जेडीयू को खत्म करना चाहते हैं। तेजस्वी के इन आरोपों ने निश्चित तौर पर `पलटूराम’ कहे जाने वाले नीतीश कुमार की टेंशन को बढ़ा दिया है।
तेजस्वी यादव ने अमित शाह से सवाल पूछते हुए कहा है कि आखिर क्यों नीतीश जी के चेहरे के नाम पर घोषणा नहीं की जा रही। अमित शाह ने फैसला ले लिया है और ये मान कर चलिए कि नीतीश कुमार का ये आखिरी चुनाव है।’ तेजस्वी ने आगे कहा, `मैं लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, कांग्रेस और बाकी सभी पार्टियों का धन्यवाद देता हूं कि सबने मुझ पर भरोसा जताया। मैं आपकी उम्मीदों पर खरा उतरने की हर संभव कोशिश करूंगा और मिलकर हम २० साल पुरानी उस सरकार को हटाएंगे, जो अभी सत्ता में है।’ प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आरजेडी नेता ने कहा कि हम लोग तो शुरू से कह रहे हैं कि बीजेपी नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी।
` उखाड़ फेंकेंगे बिहार की ` डबल इंजिन’ सरकार’
`महागठबंधन के नेता हों, कार्यकर्ता हों, सभी ने मुझ पर भरोसा जताया है। उस उम्मीद पर हम जरूर खरा उतरेंगे। हम सभी मिलकर डबल इंजिन की सरकार जिसका एक इंजिन भ्रष्टाचार और एक अपराध में लगा है उसको उखाड़ फेकेंगे। एक बार तेजस्वी यादव को मौका दीजिए किसी को बिहार से बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। पढ़ाई, दवाई, सिंचाई, कार्रवाई वाली सरकार होगी। हम लोगों को बिहार बनाने का काम करना है, इसलिए एकजुट हुए हैं।’
भाजपा बताए कौन है एनडीए का सीएम?
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बिहार चुनाव के लिए पार्टी पर्यवेक्षक अशोक गहलोत ने एक प्रेस कॉनप्रâेंस में राजद नेता तेजस्वी यादव को गठबंधन का सीएम चेहरा बनाने का आधिकारिक एलान कर दिया है। इस घोषणा के साथ ही अशोक गहलोत ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए पूछा, `हमने तो सीएम पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया है, ये लोग कब करेंगे? हम अमित शाह जी और उनकी पार्टी के अध्यक्ष से पूछना चाहते हैं कि आपके गठबंधन का सीएम चेहरा कौन है?
