रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई
दीपावली के उपलक्ष्य में प्रभूनयन फाउंडेशन द्वारा इगतपुरी के आदिवासी बहुल क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों को मिष्ठान वितरण किया गया। प्रभूनयन फाउंडेशन के अध्यक्ष आनंद नितिन मवानी ने बताया कि प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी आदिवासी बच्चों के साथ (एक करंजी मोला ची) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इगतपुरी के काराचीवाडी में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में भारी संख्या में बच्चे तथा उनके अभिभावक उपस्थित थे। सभी को मिठाई, नमकीन आदि के पैकेट प्रदान कर उनको सम्मानित किया गया। श्री साईं सहाय समिति के राजू देवलेकर तथा उनके अन्य साथियों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। यह कार्यक्रम पिछले 4 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है।
