मुख्यपृष्ठसमाचारनिवेदन पर हरकत में आया बिजली विभाग...ट्रांसफॉर्मर विस्फोट से हुए नुकसान पर...

निवेदन पर हरकत में आया बिजली विभाग…ट्रांसफॉर्मर विस्फोट से हुए नुकसान पर कार्रवाई शुरू

-शिवसेना की तत्परता से हरकत में आया बिजली विभाग…नागरिकों ने सराहा 

सामना संवाददाता / कल्याण

साईनगर स्थित महालक्ष्मी शॉपिंग सेंटर परिसर में 22 अक्टूबर की दोपहर करीब 3 बजे ट्रांसफॉर्मर में जोरदार विस्फोट हुआ। इस घटना के चलते इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई और कई नागरिकों के घरों में लगे टीवी, फ्रिज, पंखे सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर खराब हो गए। विस्फोट के समय आसपास के नागरिकों के जीवन को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हुआ था।
इलाके में लगाए गए एसटीपी बॉक्स बार-बार शॉर्टसर्किट होकर फटते हैं, जिससे नागरिकों में भय का माहौल है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पक्ष की ओर से बिजली वितरण कंपनी को पत्र देकर तत्काल स्थायी समाधान की मांग की गई थी।
युवासेना शहर अधिकारी एड. नीरज कुमार ने निवेदन में कहा कि दोषपूर्ण एसटीएफ बॉक्स और ट्रांसफॉर्मर को तत्काल बदला जाए, और नागरिकों को सुरक्षित बिजली आपूर्ति दी जाए। साथ ही जिन नागरिकों के घरों के उपकरण और मीटर जल गए हैं, उन्हें मुफ्त में नुकसानभरपाई और नए मीटर दिए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र की सभी वायरिंग कार्यवाही मानक नियमों के अनुसार की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। निवेदन प्राप्त होते ही बिजली विभाग हरकत में आया और मौके पर पहुंचकर पंचनामा प्रक्रिया पूरी करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। शिवसेना ने चेतावनी दी है कि यदि विभाग ने जल्द स्थायी समाधान नहीं किया, तो आंदोलन किया जाएगा।

अन्य समाचार