मुख्यपृष्ठसमाचारभाजपा के झंडे पर थूकने वाला गिरफ्तार...लाइक-फालोअर्स बढ़ाने को बनाई थी रील

भाजपा के झंडे पर थूकने वाला गिरफ्तार…लाइक-फालोअर्स बढ़ाने को बनाई थी रील

राजेश सरकार / प्रयागराज

लाइक एवं फॉलोअर्स संख्या बढ़ाने को एक रीलबाज युवक ने ऐसा तरीका अपनाया जिससे उसे पछताना पड़ा। भाजपा के झंडे पर थूकने का वीडियो गाने के साथ बनाकर उसे सोशल मंच पर वायरल करने वाले आरोपी नीरज यदुवंशी को 24 घंटे के भीतर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अमर भारती के डिजिटल प्लेटफार्म में खबर को प्रमुखता से चलाया गया था। करछना बेंदो का रहने वाला नीरज यदुवंशी पुत्र लालचंद डीजे चलने का काम करता है। पैसे कमाने की लालच में युवक इंस्टाग्राम और फेसबुक पर वीडियो बनाकर वायरल करता था। उसने इस वीडियो को भी अपने फॉलोवर्स बढ़ाने के लिए वायरल किया था। जिससे उसे पैसे कमाने में आसानी हो सके। आरपी युवक ने कार में लगे भाजपा के झंडे पर थूकते हुए अपना वीडियो बनाकर शेयर किया था। उस वीडियो में गाना भी लगाया गया है। करछना थाना प्रभारी अनूप सरोज के मुताबिक पूछताछ में युवक ने बताया कि वह टेलीग्राम से वीडियो निकालकर बनाता था और अपलोड करता था। इसके बाद वह शेयर करता था। डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने कहा कि भाजपा के झंडे पर थूकने का वायरल वीडियो सामने आया था। जिसकी जांच कराई जा रही थी। जांच के बाद करछना के एक युवक द्वारा वीडियो वायरल किया गया था। जिसे गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई है। आरोपी युवक को 24 घंटे में गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

अन्य समाचार