मुख्यपृष्ठसमाचारएनसीसी कैडेटों ने सीखा योग...फायर फाइटिंग का प्रशिक्षण...महिलाओं ने सीखा शस्त्र संचालन

एनसीसी कैडेटों ने सीखा योग…फायर फाइटिंग का प्रशिक्षण…महिलाओं ने सीखा शस्त्र संचालन

सामना संवाददाता / सुल्तानपुर

राणाप्रताप पीजी कालेज में चल रहे १८वीं यूपी बटालियन एनसीसी प्रतापगढ़ के त्रिजनपदीय सालाना दस दिवसीय शिविर के तीसरे दिन कैडेटों ने योग सीखा, जबकि महिला कैडेटों ने फायरिंग का प्रशिक्षण प्राप्त किया। कैडेटों ने ड्रिल और शस्त्र संचालन भी किया। उत्तर प्रदेश पुलिस की फायर फाइटिंग पार्टी ने कैडेटों को आग से बचाव के लिये प्रशिक्षित किया। दोपहर तीन बजे से कैडेट्स ने स्पोर्ट्स एक्टिविटी के अंतर्गत रस्साकशी और वॉलीबॉल में प्रतिभाग किया। कल्चरल एक्टिविटी की प्रैक्टिस ४ बजे से प्रारंभ हुई। सांय छह बजे से कैडेट को रूल कॉल में दिन भर की एक्टिविटी पर चर्चा करते हुए कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल अरविंद सिंह यादव ने दिशा निर्देश प्रदान किए। आज की कैंप एक्टिविटी में डिप्टी कैंप कमांडेंट सूबेदार मेजर इकबाल सिंह, ट्रेनिंग इंचार्ज लेफ्टिनेंट इम्तियाज़ खान, एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर डॉ उमेश सिंह एवं विनोद सिंह, लेफ्टिनेंट मनोज कुमार सिंह, लेफ्टिनेंट एस के मिश्रा, सेकंड ऑफिसर आर बी सिंह, दिग्विजय सिंह शामिल रहें। आज के प्रशिक्षण के अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक बालचंद्र सिंह, प्राचार्य प्रोफेसर डी के त्रिपाठी, एनसीसी ऑफिसर डॉ आलोक कुमार, डॉ. अखिलेश सिंह, डॉ. संतोष अंश, डॉ. संतोष सिंह, बृजेश कुमार सिंह, विनय सिंह, दिलीप सिंह, आशुतोष सिंह आदि उपस्थित रहे।

अन्य समाचार