सोनाक्षी सिन्हा ने जून २०२४ में अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी की थी, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया। कई लोगों ने दावा किया कि इस शादी से उनका परिवार नाराज है, खासकर उनके भाई शादी में नजर नहीं आए, जिससे अफवाहें और बढ़ गर्इं। अब सोनाक्षी की कजिन पूजा रुपारेल, जो ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ में छुटकी बनी थीं, ने इन खबरों पर सफाई दी है। पूजा ने बताया कि परिवार में किसी तरह की खटपट नहीं है और सोनाक्षी के माता-पिता उनकी शादी से खुश थे। उन्होंने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा हमेशा अपनी बेटी के फैसले का सम्मान करते हैं। पूजा के मुताबिक, सोनाक्षी और जहीर कई सालों से साथ हैं और उन्होंने सोच-समझकर शादी का पैâसला लिया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे दूसरों की निजी जिंदगी में दखल न दें।
