मुख्यपृष्ठस्तंभतहकीकात : महिला को था मर्डर करने का शौक!..४ कत्ल करने के बाद...

तहकीकात : महिला को था मर्डर करने का शौक!..४ कत्ल करने के बाद भी दिल नहीं भरा

फिरोज खान

हत्याएं अकसर जर, जोरू और जमीन को लेकर ही होती हैं। वैसे तो अपराध करना किसी को अच्छा नहीं लगता, लेकिन कई बार अपराधी मजबूरी में जुर्म का दामन थाम लेते हैं। एक ऐसी ही कहानी सामने आई है एक बेहद खूबसूरत महिला की, जिसे धन और जमीन का कोई लालच नहीं था और न ही किसी से उसकी दुश्मनी थी, फिर वी उसने पांच महीने में चार लोगों को मौत के घाट उतार दिया। चार कत्ल करने के बाद भी उसके कलेजे को ठंडक नहीं मिली, वो अभी और हत्याएं करती उससे पहले ही पकड़ ली गई। पकड़े जाने के बाद उसने सिलसिलेवार तरीके से की गई हत्याओं की वजह बताई, तो सभी चौंक गए। पुलिस के अलावा हर एक आदमी उसे अचरज भरी निगाहों से देखने लगा। महिला ने मर्डर करने की वजह बताते हुए कहा कि उसे कत्ल करने का शौक है। वह जब किसी को मार डालती है तब उसे काफी सुकून मिलता है। अजीबोगरीब शौक पालनेवाली महिला को देख कोई नहीं कह सकता कि वो सीरियल किलर है। नाजुक कलाइयां, लंबे रेशम जैसे बाल, गुलाब की पंखुड़ियों की तरह होंठ, नशीली आंखें और उसकी कातिल मुस्कान देख कोई यकीन नहीं कर सकता कि वो बड़ी सुंदरता से कत्ल भी करती है। ब्राजील में रहनेवाली सुंदर बाला कानून की पढ़ाई कर अपना करियर बनाने में लगी हुई थी। एकाएक उसे शौक चर्राया कि लोगों को मारा जाए। लड़की ने पहले चूहे मारनेवाला जहर दस कुत्तों पर टेस्ट किया। उसे यकीन हो गया कि इस जहर से कत्ल किया जा सकता है। कत्ल करने का उसका अंदाज भी निराला था। पहले वह शिकार के करीब जाती फिर उसका भरोसा जीतकर उसे मार डालती। सबसे पहले उसने एक ६५ साल के बुजुर्ग को अपना निशाना बनाया। लड़की द्वारा दिया गया जहर खाकर बुजुर्ग हमेशा के लिए मौत की नींद सो गया। दूसरा मर्डर करने के लिए उसने डेटिंग ऐप पर एक व्यक्ति से दोस्ती की और उसे घर बुलाया। घर पर बुलाने के बाद लड़की ने उसे कॉफी में जहर पिलाकर मौत के घाट उतार दिया। तीसरा शिकार उसने अपने क्लासमेट को बनाया। खाने में जहर मिलाकर उसने उसकी हत्या कर दी। चौथा और आखिरी निशाना बना उसका ब्वॉयप्रâेंड। २१ साल के शख्स ने लड़की से एक साल पहले ब्रेकअप कर लिया था। लड़की ने झूठी कहानी गढ़ते हुए उसे बताया कि वो प्रेग्नेंट है और उसने अपने एक्स ब्वॉयप्रâेंड को मिलने के लिए बुलाया। ब्वॉयप्रâेंड के आने के बाद उसे मिल्कशेक में जहर मिलाकर उसका खात्मा कर उसकी लाश ठिकाने लगाने के बाद अभी वो पांचवां कत्ल करने की सोच ही रही थी कि वो पुलिस के हत्थे चढ़ गई। हैरानी की बात तो यह कि लड़की ने पुलिस को बताया कि चार लोगों को मौत के घाट उतारने के बावजूद उसे पछतावा नहीं, बल्कि बेहद खुशी हो रही है।

अन्य समाचार