मुख्यपृष्ठनए समाचारयूपी में बेखौफ बदमाश... बंदूक की नोक पर महिला से बलात्कार!

यूपी में बेखौफ बदमाश… बंदूक की नोक पर महिला से बलात्कार!

-शिकायत करने पर पीड़िता के पति की कर दी पिटाई

यूपी के सीतापुर जिले से हैवानियत का एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां मंगलवार को खेत गई महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद युवक ने पुलिस में शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इस बात की शिकायत करने जब महिला का पति आरोपी के घर पहुंचा तो उसने दो भाइयों के साथ मिलकर महिला के पति की पिटाई कर दी और विरोध जताने पर बंधक बना लिया। मौके पर गांव वाले पहुंचे, तब जाकर आरोपियों ने उसे छोड़ा। पीड़िता की तहरीर पर गुरुवार को संदना पुलिस ने तीनों भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं फरार दोनों आरोपी भाइयों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
पीड़िता के मुताबिक, मंगलवार शाम को घर से कुछ दूर स्थित गन्ने के खेत में गई थी। इस बीच संदना के ही कय्यूम अली ने उसका हाथ पकड़ लिया। उसने शोर मचाने के कोशिश की तो तमंचा निकालकर उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। तमंचे के दम पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी से शिकायत पर अंजाम भुगतने की धमकी देते हुए भाग गया। किसी तरह घर पहुंची पीड़िता ने गन्ना काटकर घर पहुंचे पति को आपबीती सुनाई। इस पर पति हाथ में फरसा लिए आरोपी कय्यूम के घर शिकायत करने पहुंचा और कयूम ने अपने भाई अयूब और नयूम के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी।
तीनों ने महिला के पति को घर में बंधक बना लिया। चीख-पुकार सुन जब आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब जाकर आरोपियों ने महिला के पति को बंधन मुक्त किया। इंस्पेक्टर संदना अरविंद कटियार के मुताबिक, गुरुवार को पीड़िता द्वारा इस मामले में तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर मुख्य आरोपी कय्यूम अली को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी अयूब और नयूम की तलाश की जा रही है। जल्द ही दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

अन्य समाचार