मुख्यपृष्ठनए समाचारदिव्यांग आदिवासी युवती से रेप

दिव्यांग आदिवासी युवती से रेप

झारखंड के दुमका जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां दिव्यांग आदिवासी लड़की से रेप के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए दुमका मुफस्सिल थाना प्रभारी सत्यम कुमार ने बताया कि पीड़िता के पिता ने अपनी शिकायत में कहा है कि मंगलवार को जब वह और उनकी पत्नी बोलने व सुनने में अक्षम अपनी १३ वर्षीय बेटी को घर पर अकेला छोड़कर काम पर गए थे, तब उसी गांव का निवासी आरोपी उनकी झोपड़ी का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गया और उनकी बेटी से दुष्कर्म किया। पुलिस के अनुसार, पीड़िता को चलने-फिरने में भी दिक्कत है।

अन्य समाचार