मुख्यपृष्ठग्लैमर52 की हुई मलाइका पर मनाया अपना 50वां जन्मदिन

52 की हुई मलाइका पर मनाया अपना 50वां जन्मदिन

हिमांशु राज

बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने जन्मदिन को लेकर सुर्खियों में हैं। इस साल उन्होंने अपने दोस्तों के साथ 50वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, लेकिन जैसे ही उनके सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आईं, इंटरनेट पर ट्रोल्स ने मोर्चा खोल दिया। वजह बनी केक पर लिखा “50” का आंकड़ा। यूज़र्स ने पुराने सालों की तस्वीरें और पोस्ट निकाल लीं, जिनमें मलाइका ने साल 2019 में 46वें जन्मदिन का केक काटा था, उस हिसाब से वो 52 वर्ष की हो गई है। अब चार साल बाद अचानक 50 का आंकड़ा देख लोग हैरान हैं और सवाल उठा रहे हैं कि आखिर अभिनेत्री की उम्र इतनी तेजी से कैसे बढ़ गई! कई फैंस ने मजाक में लिखा कि “मलाइका बॉलीवुड की सबसे तेज़ एजिंग कैलकुलेटर हैं”, जबकि कुछ ने कहा कि “उम्र चाहे जो भी हो, ग्लैमर में कोई कमी नहीं।”वहीं, मलाइका ने अब तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन यह कहना गलत नहीं होगा कि सोशल मीडिया पर फिर एक बार उम्र और ग्लैमर की बहस ने जोर पकड़ लिया है — और इस बार केंद्र में हैं स्टाइल दीवा मलाइका अरोड़ा।

अन्य समाचार