मुख्यपृष्ठग्लैमरडॉक्टर की सलाह को किया इग्नोर

डॉक्टर की सलाह को किया इग्नोर

फिल्म ‘थामा’ में रश्मिका मंदाना और आयुष्मान खुराना की जोड़ी इन दिनों खूब चर्चा में है। दर्शकों को फिल्म के गाने, खासकर ‘तुम मेरे ना हुए’, बेहद पसंद आ रहे हैं। लेकिन रश्मिका ने हाल ही में बताया कि इस गाने की शूटिंग उन्होंने गंभीर चोट के बावजूद की थी। जनवरी में वर्कआउट के दौरान उनके पैर में कई प्रैâक्चर हो गए थे और एक मांसपेशी फट गई थी। डॉक्टरों ने तीन महीने आराम करने की सलाह दी थी, लेकिन उन्होंने सिर्फ ३० दिनों में ही काम शुरू कर दिया और प्रमोशन्स में हिस्सा लिया। एक्ट्रेस ने कहा कि उस दौरान उन्हें बहुत दर्द होता था, मगर उन्होंने हार नहीं मानी। अब जब दर्शक फिल्म और गाने को इतना प्यार दे रहे हैं, तो उन्हें अपनी मेहनत पर गर्व है और कोई पछतावा नहीं है।

अन्य समाचार